Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026: अधिसूचना, पद और तैयारी की रणनीति राजस्थान के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक और सुनहरा अवसर सामने आया है, बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक एवं वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती-2026। हाल ही में कंप्यूटर अनुदेशक (Computer Instructor) भर्ती को लेकर नवीनतम अपडेट साझा किए हैं। यदि आप भी राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 का इंतज़ार कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
भर्ती का मुख्य विवरण (Vacancy Highlights)
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) जल्द ही बेसिक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी करने वाला है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा जारी नए कैलेंडर के अनुसार, इस साल बड़ी संख्या में भर्तियां प्रस्तावित हैं। राजस्थान में एक ओर 14,000 से अधिक कंप्यूटर लैबें संचालित हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर मात्र 6,200 से अधिक कंप्यूटर अनुदेशक इस विशाल व्यवस्था को संभाल रहे हैं। इसके विपरीत, राज्य के 20,000 से अधिक विद्यालय आज भी ऐसे प्रशिक्षित कंप्यूटर शिक्षकों की प्रतीक्षा कर रहे हैं जो विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा का आधारभूत ज्ञान दे सकें।
पदों का विस्तृत वर्गीकरण (Post Breakdown)
शिक्षा विभाग ने शुरुआत में बड़ी संख्या में रिक्तियों का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन वित्त विभाग ने वर्तमान वित्तीय स्थिति को देखते हुए 2300 पदों को मंजूरी दी है:
| पद का नाम | शिक्षा विभाग का प्रस्ताव | वित्त विभाग द्वारा मंजूर पद |
| बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक | 3,427 पद | 2,000 पद |
| वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक | 315 पद | 300 पद |
| कुल योग | 3,742 पद | 2,300 पद |
पदों का विवरण (संभावित)
- वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक (Senior Computer Instructor): 322 पद
- बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक (Basic Computer Instructor): 2214 पद
- वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा: 22 अगस्त 2026 (संभावित)
- बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा: 23 अगस्त 2026 (संभावित)
परीक्षा की संभावित तिथि (Exam Schedule)
कैलेंडर के अनुसार, कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा अगस्त 2026 में आयोजित होने की संभावना है, हालाँकि सटीक तारीखों की घोषणा अभी बाकी है, लेकिन अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नोटिफिकेशन का इंतज़ार किए बिना अपनी तैयारी शुरू कर दें।
पात्रता और शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
भर्ती को दो श्रेणियों में बांटा गया है, जिनके लिए योग्यताएं अलग-अलग हैं:
1. बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक (Basic Computer Instructor):
- ग्रेजुएशन के साथ ‘A’ लेवल डिप्लोमा या PGDC या
- B.E./B.Tech (CS/IT) या B.Sc. (CS/IT) या BCA
2. वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक (Senior Computer Instructor):
- M.Sc. (CS/IT) या MCA या M.E./M.Tech (CS/IT)
आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष
परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)
परीक्षा में दो पेपर होंगे, जो 100-100 अंकों के होंगे
- Paper 1 (Non-Technical): इसमें राजस्थान जीके (कला एवं संस्कृति, इतिहास, भूगोल), सामान्य विज्ञान, करंट अफेयर्स, रीजनिंग और बेसिक मैथ शामिल हैं
- Paper 2 (Technical): इसमें कंप्यूटर फंडामेंटल्स, प्रोग्रामिंग (C, C++, Java, Python), डेटा प्रोसेसिंग (Word, Excel), नेटवर्क सिक्योरिटी, DBMS और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग जैसे विषय होंगे
राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026: राजस्थान के शिक्षा विभाग में नौकरी का इंतज़ार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के वित्त विभाग (Finance Department) ने कंप्यूटर अनुदेशकों के कुल 2300 पदों पर सीधी भर्ती के प्रस्ताव को प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी दे दी है।






